फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसीपुर में डेंगू से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित एक महिला की जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में मौत हो गई। हालत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्राम प्रधान का दावा है कि वहां जांच में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। बता दें कि दो दिन पहले ही गाधारोणा में भी एक व्यक्ति की संदिग्ध बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

घोसीपुरा के निवर्तमान ग्राम प्रधान आजाद ने बताया कि गांव की एक महिला कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। तीन दिन पहले महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले गए। यहां महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनका दावा है कि वहां महिला की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों के अनुसार, लगातार प्लेटलेट्स कम होने से महिला की तबीयत खराब होती चली गई। इस बीच महिला को खून भी चढ़ाना पड़ा, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की मौत से गांव में दहशत है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें