फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम से राशन डीलर की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर आख्या देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद भी राशन डीलर राशन देने में आनाकानी कर रहा है। राशन डीलर राशन लेने जाने वाले ग्रामीणों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार करता है। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतर आता है। ग्रामीणों ने एसडीएम वैभव गुप्ता को डीलर के खिलाफ शिकायतीपत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने आपूर्ति अधिकारी ममता ग्वाड़ी को जांच कर आख्या देने के आदेश दिए हैं। इस दौरान विक्रम सिंह, रवि कुमार, महेंद्री, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मन्नू, राजेश, मांगेराम, विकास कुमार, सेठपाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, राशन डीलर सुरेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रामीण राशनकार्ड ऑनलाइन कराने की स्लिप भी नहीं दे रहे हैं। अब वे बाद में कुछ भी आरोप लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें