फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण शव तालाब में मिला, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
लक्सर स्थित तालाब में ग्रामीण का शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आठ दिन से लापता चल रहे ग्रामीण का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। वहीं, मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर खादर गांव निवासी अनिल उर्फ नीटू आठ दिन पहले घर से बाहर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा था। परिवार के लोगों ने दो दिन तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। परिजन भी अपने स्तर से अनिल की तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह किसी ने पुलिस को बहादरपुर गांव के पास लक्सर-रुड़की हाईवे से सटे तालाब में एक शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसआई मनोज सिरोला और कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त अनिल के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वे पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक घर से हाथ में छोटी सी टॉर्च लेकर चला था। उसके हाथ में टार्च मिली है। ऐसा हो सकता है कि अंधेरे में वह तालाब में गिरकर डूब गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें