रुड़की सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर मास्क व शारीरिक दूरी के प्रति लोगों को जागरुक करते ज्व?
- फोटो : ROORKEE
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, पुलिस और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरे। बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद सड़कों पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे चले अभियान के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 120 लोगों का चालान किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने अधिकारियों के साथ बोट क्लब, चाट बाजार, चंद्रशेखर चौक और सिविल लाइंस क्षेत्र में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे लोगों के चालान कटवाए। उधर, एसपी देहात परमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में सिविल लाइंस कोतवाली, गंगनहर कोतवाली और यातायात पुलिस ने सड़क पर उतरकर लोगों से नियमों का पालन कराया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। थोड़ी भी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान सीओ रुड़की विवेक कुमार, गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, यातायात निरीक्षक अखिलेश कुमार, यातायात उपनिरीक्षक योगेश सक्सेना, एसएसआई अभिनव शर्मा आदि मौजूद थे।
कोरोना से बचाव के लिए निकाली रैली
पुलिस ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और जागरूकता के लिए क्षेत्र में रैली निकाली। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने कस्बा समेत गांवों में रैली निकालकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान रैली भगवानपुर, रायपुर, मंडावर चोलीशहाबुद्दीनपुर, खुब्बनपुर समेत आदि गांवों में निकाली गई। संवाद