भगवानपुर में चुड़ियाला अंडर पास पर लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
कस्बे के पास चुड़ियाला अंडरपास पर दो ओवरलोड ट्रकों के फंसने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को साइड में करके जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों में नोकझोंक होती रही और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कस्बे के पास चुड़ियाला अंडरपास पर मंगलवार सुबह दो ओवरलोड ट्रक फंस गए। इस बीच अंडरपास के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। देखते ही देखते ही वाहनों के जमा होने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों ट्रकों को किसी तरह आगे पीछे कर वहां से निकाला। इसके बाद जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अंडरपास पर जाम लगा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास और सर्विस मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। ओवरलोड वाहन और अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजकर जाम खुलवाया गया है।