फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेकर लौट रहे मां बेटे पर फायर झोंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। दवाई लेकर लौट रहे मां बेटे पर फायर झोंकने वाले एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह, जबकि दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत एक नवंबर को मंगलौर से दवाई लेकर अपने घर मुंडलाना जा रहे रिजवान व उसकी मां मोमिना पर अज्ञात आरोपियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया गया था। इसमें मोमिना के पैर में गोली व रिजवान के सीने में छर्रे लगे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बुधवार की देर रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुंडलाना नाथूखेड़ी मार्ग से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांव में कुछ दिन पूर्व रिजवान और उसके कुछ अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट की थी। उसी का बदला लेने के लिए एक नवंबर को उनके द्वारा रिजवान व उसकी मां पर जान से मारने की नियत से फायर किए थे। वे गोली मारने के बाद वह खेतों के रास्ते फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम सन्नी निवासी मुंडलाना बताया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी नाबालिग है। पुलिस ने नाबालिगको बाल सुधार गृह और दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक कुलविंदर सिंह रावत, कांस्टेबल अरविंद, अरुण नेगी, रामवीर, प्रभाकर थपलियाल और अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें