फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक मैकेनिक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। बाइक सवार एक मैकेनिक को सोलानी नदी के पास अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मैकेनिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर निवासी ललित कुमार (24) ने गांव में ही बाइक मैकेनिक की दुकान खोल रखी है। शनिवार सुबह वह बाइक से किसी काम से भगवानपुर आए थे। करीब 11 बजे वह भगवानपुर से इमलीखेड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही सोलानी नदी के पास पहुंचे तो अचानक एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे और ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के बाद परिजनों को बुलाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें