फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धाजंलि

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से हुई बच्चो? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लक्सर में ट्रेन की चपेट में आने से मासूम बच्चों की मौत की घटना को लेकर युवा ग्रामीण संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही मामले में रेलवे विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम प्रह्लादपुर शिव हनुमान मंदिर परिसर में मोमबत्ती जलाकर दोनों मासूमों को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रेलवे विभाग की लापरवाही के चलते दो मासूम बच्चे मौत की गोद में समा गए हैं। सरकार को दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि इतनी बड़ी घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक रेलवे विभाग के किसी बड़े अधिकारी ने घटना पर शोक भी नहीं जताया है। इससे साफ होता है कि रेलवे विभाग तानाशाही रवैया अपना रहा है। कहा कि सरकार को पूरे मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान विचित्र शर्मा, आयुष शर्मा, अनमोल शर्मा, अंकुर कुमार, अंकित कुमार, सौरभ, निशु, सुमित शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, सतेंद्र, गौरी शंकर, विशाल, विकास शर्मा, सचिन खटाना, सूरज और अंकित राणा मौजूद रहे।
अंडरपास को लेकर भूख हड़ताल जारी
लक्सर रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर व्यापारियों की दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अंडर पास नहीं बनता है, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

छठ पूजा के दिन सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से सगे भाई बहन दीपांशु एवं आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना वाले दिन ही दीपांशु की मौत हो गई थी, जबकि अगले दिन आयुषी की मौत हो गई थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों में रेलवे विभाग के खिलाफ गुस्सा है। घटना वाले दिन से ही लोग अंडर पास बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। शनिवार से व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं सुरेंद्र गुप्ता ने भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को दूसरे दिन भी दोनों व्यापारियों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान अजय वर्मा, तपन, सचिन, आशीष कुमार, चमन सिंह, शमशाद अली, सुनील, राजन, रजत, रोहित, रियासत, शुभम, विनोद कुमार, मदन, राजपाल, शहजाद आदि धरने पर मौजूद रहे। उधर, अंडरपास की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दोनों व्यापारियों का दो किलो वजन कम हो गया है। चिकित्सकों ने जांच कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। रविवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम में शामिल डॉ. रविंद्र कुमार भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने हड़ताल कर रहे व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं सुंदर गोयल के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में पता चला कि दोनों का दो किलो वजन कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें