चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित डीजीपी की गुगल मीट को सुनते सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र स?
- फोटो : ROORKEE
चारधाम यात्रा और वीकेंड को लेकर डीजपी अशोक कुमार ने हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकारियों से यातायात प्लान की जानकारी ली। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को खासकर हरिद्वार और रुड़की शहर पर फोकस रखने की बात की। साथ ही धारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए।
करीब एक महीने बाद धारधाम यात्रा शुरू होगी। कोरोना के केस कम होने और पाबंदियां हटने से इस बार बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। धारधाम यात्रा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार अभी से गंभीर नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीजीपी ने चारधाम यात्रा के साथ ही वीकेंड को लेकर अधीनस्थों के साथ गूगल मीट के जरिये बैठक की। डीजीपी ने हरिद्वार और रुड़की के यातायात प्लान की जानकारी ली। साथ ही स्टेट हाईवे और बाईपास पर ऐसे प्वाइंट चिह्नित करने के निर्देश दिए, जो दुर्घटना संभावित हैं। इसके अलावा यातायात प्लान भी तैयार करने की बात कही ताकि धारधाम यात्रा और वीकेंड पर बाहरी राज्यों और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने दो टूक कहा कि ट्रैफिक संचालन की पूरी जिम्मेदारी यातायात पुलिस की होगी। अगर कहीं मदद चाहिए तो वह संबंधित कोतवाली और थानों से मदद ले सकती है।