फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खेत में पलटा

विज्ञापन
कलियर में सोहलपुर मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर खेत में पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सोहलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के पटोरीवाला गांव से कुछ महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कलियर क्षेत्र के हद्दीपुर में शीशपाल के यहां तेरहवीं की रस्म में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वे सोहलपुर मार्ग पर बृज इंटरनेशनल कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोगों की चीखपुकार सुनकर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रॉली में बैठीं रेखा, बरखा, नगनी, अंगूरी, नीलम, इंद्रो और ध्यानो घायल हो गईं। चालक और ट्रैक्टर पर बैठे लोग सुरक्षित हैं। घायलों को उपचार दिलाने के बाद रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें