29 अक्तूबर को बिजली की लाइनों की मरम्मत और एक नए बिजलीघर की सप्लाई का ट्रायल लेने के लिए तीन बिजलीघर बंद रखे जाएंगे। इनमें दो बिजलीघर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, जबकि एक बिजलीघर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद किया जाएगा।
दीपावली के मद्देनजर ऊर्जा निगम ने लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जर्जर और लटके तारों के साथ ही लाइनों पर आ रही पेड़ों की टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं बिजलीघरों में रखे ट्रांसफार्मरों की भी चेकिंग की जा रही है ताकि दीपावली के दिन लोगों को अंधेरे में न गुजारनी पड़े। शुक्रवार को भी ऊर्जा निगम शहर के तीन बिजलीघरों को बंद रखेगा। इनमें सोलानीपुरम बिजलीघर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इस बिजलीघर के बंद रहने से सोलानीपुरम, अरोड़ा कॉलोनी, खंजरपुर, सीबीआरआई, हरिद्वार रोड, सिविल लाइंस, आदर्शनगर, प्रेमकुंज आदि इलाके प्रभावित होंगे। ब्रह्मपुर बिजलीघर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे रहमतपुर, भारापुर भौरी, मरगूबपुर, मुस्तफाबाद, बेलडा, शंकरपुरी, दुर्गा कॉलोनी, भंगेड़ी, ढंडेरीख्वाजीगीपुर, ब्रह्मपुर, मयूर विहार, माजरा, सैनीपुरम, शेरपुर आदि इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा बिजलीघर नंबर छह भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इस बिजलीघर के बंद रहने से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, महावीर एन्कलेव, लाल कुर्ती, साकेत, हनुमान कॉलोनी, गणेशपुर, लक्ष्मी विहार, प्रीत विहार, सोत मोहल्ला, सिविल लाइंस, चंद्रपुरी, चावमंडी, आईआरआई कॉलोनी आदि इलाके प्रभावित होंगे। एसडीओ बीएस पंवार ने बताया कि शुक्रवार को रामनगर स्थित 220 केवी बिजलीघर पर काम होना है। ऐसे में इस बिजलीघर के बंद होने से तीन बिजलीघर प्रभावित होंगे, इसलिए उन्हें बंद रखना पड़ेगा। वहीं पनियाला रोड पर बने नए 33केवी जीआईएस बिजलीघर में सप्लाई शुरू करने का ट्रायल होगा।
आज चार घंटे बंद रहेगी सप्लाई
लक्सर। दीपावली की तैयारियों को लेकर किए जा रहे मरम्मत कार्यों को देखते हुए दो दिन तक चार घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसमें 29 को 33 केवी खानपुर, 33 केवी मुंडलाना, बिरला सब स्टेशनों की सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दोपहर 12 बजे के बाद लक्सर, रायसी, श्री सीमेंट, एमआईपीएल कंपनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 30 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लंढौरा स्थित गोल्ड प्लस ग्लास फैक्टरी, आरबीएनएस शुगर मिल लक्सर, खानपुर, मुंडलाना, विरला, रायसी, एमआईपीएल, टीडीपीएल विद्युत सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि दीपावली के दिन विद्युत लाइनों में अधिक लोड होने जाने के चलते उनके टूटने का डर बना रहता है, इसलिए पहले से ही मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। संवाद