फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत के मामले में युवक समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले युवती की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसकी बेटी से गांव के ही एक युवक ने शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए थे। बेटी ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह बहाने बनाने लगा। इस बीच उन्होंने एक युवक से बेटी का रिश्ता करने की बात चलाई थी। आरोप है कि युवक ने रिश्ता पक्का नहीं होने दिया। 30 मई को उसकी बेटी घर पर थी, तभी युवक घर आया। बेटी ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि बेटी ने समाज में परिवार की इज्जत खराब होने की बात कही तो युवक ने जहर लाकर दिया और खाकर मरने की सलाह दी। इस पर बेटी ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन केस दर्ज नहीं किया था। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक, उसके पिता और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें