फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी की टक्कर से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व हुई ग्रामीण के मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि घोड़ा बुग्गी की टक्कर से हादसा हुआ था। पुलिस ने बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी दिनेश का शव बृहस्पतिवार देर रात गांव के समीप सड़क पर पड़ा मिला था। गर्दन पर किसी जानवर के दांत जैसे निशान मिलने से गुलदार के हमले की आशंका जताई जा रही थी। घटनास्थल पर चाबुक और बोरी मिलने से पुलिस ने अन्य बिंदु पर भी जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर एक घोड़ा बुग्गी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक ने बताया कि दिनेश की बाइक की घोड़ा बुग्गी से टक्कर हो गई थी। इसके बाद वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा था। हादसे से वह घबरा गया था और मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया था। मामले में मृतक के चचेरे भाई योगेश ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुग्गी चालक गुलबहार निवासी इमलीखेड़ा के खिलाफ लापरवाही से बुग्गी चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें