फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की घोषणा के बाद बहेगी विकास की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की ओर से सुल्तानपुर-आदमपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इससे गांव में विकास कार्यों की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से नगर पंचायत का शासनादेश जल्द जारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब 35000 की आबादी वाला सुल्तानपुर-आदमपुर लक्सर तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत में ग्रामीण आज भी शुद्ध पेयजल, जलभराव, नालियों में गंदगी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके समाधान के लिए ग्रामीण करीब एक दशक से सुल्तानपुर-आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग करते चले आ रहे थे। बीते रविवार को सुल्तानपुर-आदमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी मांग पूरी करते हुए नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद ग्रामीणों को सुल्तानपुर में विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है।
मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही सुल्तानपुर-आदमपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा का आदेश जारी कराएंगे। इसके बाद जल्द ही विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-संजय गुप्ता, विधायक
सुल्तानपुर-आदमपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। अभी तक ग्राम पंचायत में आबादी के हिसाब से विकास कार्य नहीं हो पाए थे।
-मनोज कुमार, ग्रामीण
मंत्री चुनाव के दौरान बहुत घोषणाएं कर देते हैं, लेकिन भूल जाते हैं। घोषणा के बाद इसका आदेश जारी हो और कार्य शुरू हो तो लाभ मिलेगा। तभी घोषणा को पूर्ण माना जाएगा।
-अरविंद कुमार, ग्रामीण
गांव के लोग एक दशक से नगर पंचायत बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसकी घोषणा तो हो गई, पर कार्य कब शुरू होगा पता नहीं। सरकार से उम्मीद करेंगे कि काम जल्द शुरू हों।
-मदन कुमार, ग्रामीण
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर में ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए भी तरस रहे हैं। नगर पंचायत बनने की घोषणा से शुद्ध पेयजल मिलने की आस जगी है। देखते हैं घोषणा कब पूरी होगी।
विज्ञापन

- जय सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें