फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बना ट्रक, लाखों का माल राख

विज्ञापन
नारसन में ट्रक में लगी आग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईवे पर दौड़ते ट्रक में अचानक आग लग गई और वह आग का गोला बन गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रुड़की से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से ट्रक में रखा करीब दस लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के ट्रक चालक खान निवासी मोहल्ला बड़ी बिहार, बरेली यहां लंढौरा स्थित गोल्ड प्लस कंपनी से ट्रक में फर्नीचर का सामान लेकर रानीगंज, पश्चिम बंगाल के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक नारसन पहुंचा तो अचानक पीछे टायर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में भरे सामान ने भी आग पकड़ ली। आग भड़कते देख चालक ने हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। लोगों ने सूचना रुड़की फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा माल जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम में विपिन, हरिश्चंद्र और मदन सिंह शामिल रहे। उधर, बुुधवार दोपहर जादूगर रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। लिब्बरहेड़ी गांव स्थित गन्ने के खेत में भी आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम बुझाई। रुड़की के अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को रुड़की, नारसन और लिब्बरहेड़ी में आग लगने की तीन घटनाएं हुईं। फायर ब्रिगेड ने तीनों जगहों पर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें