रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में श्री श्याम सेवा मंडल लालकुर्ती के द्वारा आयोजित श्री श्याम संकी
- फोटो : ROORKEE
श्री श्याम सेवा मंडल लालकुर्ती की ओर से आयोजित श्री खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या में कलाकारों ने श्री खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
सोमवार रात रुड़की के नेहरू स्टेडियम में श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राजस्थान सूरतगढ़ धाम से आए हजारीलाल इंदौरिया ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम में राजस्थान सूरजगढ़ से आए महाराज हजारीलाल, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल और अन्य अतिथियों को पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भजन सम्राट चंडीगढ़ के कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और फिर से यूपी व यूके में भगवा लहराएंगे, हारे हारे का सहारा श्री खाटू श्याम हमारा, तू कृपा कर बाबा में इतिहास बना दूंगा समेत एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर ओमप्रकाश महावर, प्रमोद बंसल, सीताराम अग्रवाल, शशीकांत अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, बलवीर गोयल, सुमित अग्रवाल, शिवकुमार, संजय बंसल, अमित अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, पवन खंडेलवाल, विरेंद्र नाथ पांडे, विजय महावर आदि मौजूद रहे।