फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, छह दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह यूपी और उत्तराखंड में टेंपो और बसों में यात्रियों को अपना शिकार बनाता था। हाल ही में रुड़की में भी टेंपो सवार दंपती से लाखों के जेवर की टप्पेबाजी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवर भी बरामद किए हैं। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 26 सितंबर को रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी के साथ ईदगाह चौक से टेंपो में सवार हुए थे। इस बीच टप्पेबाजों ने बैग से लाखों की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू की थी। उनकी तलाश में चार टीमों का गठन किया गया था। टीमें बसों और टेंपो में सवार होकर टप्पेबाजों पर नजर रख रही थीं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थीं। सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों की अहम जानकारी मिली। बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की टप्पेबाज रेलवे स्टेशन के पास खड़े हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि टप्पेबाजों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही दंपती के बैग से जेवर और नकदी चोरी की थी। वे बसों और टेंपो में सवार होकर टप्पेबाजी करते हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार में पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। एसपी देहात ने बताया कि मुजम्मिल, इकलाख अहमद उर्फ लाखा, आस मोहम्मद निवासी खेड़ी खुर्द, लक्सर, रिजवान निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, लक्सर, पंकज निवासी जानसठ, मुजफ्फरनगर और अमरेज निवासी खेड़ी कुतुबपुर, लक्सर को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के पास से दंपती के जेवर बरामद किए गए हैं। साथ ही हरिद्वार में हुई टप्पेबाजी के भी जेवर बरामद किए हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई संतोष पैंथवाल, एसआई समीप पांडे, सिपाही हसन जैदी और हरि सिंह शामिल थे।
विज्ञापन

--
गिरोह का सरगना है इकलाख
एसपी देहात ने बताया कि गिरोह का सरगना इकलाख है। वर्ष 2017 में भी वह हरिद्वार नगर कोतवाली से टप्पेबाजी में जेल जा चुका है। गिरोह की आमदनी कोई दूसरा जरिया नहीं है। गिरोह सिर्फ टप्पेबाजी कर अपने खर्च वहन करता है। एसपी देहात ने बताया कि गिरोह का यूपी में भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
--
सीओ और इंस्पेक्टर की मेहनत लाई रंग
रुड़की में पिछले कई महीने से टेंपो और बसों में टप्पेबाजी की लगातार घटनाएं हो रही थीं। एसएसपी ने टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीओ विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह को लगाया था। सीओ और कोतवाली प्रभारी ने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे गहनता से खंगलवाए और बसों में सादे कपड़ों में सिपाहियों को सफर करने के निर्देश दिए। इसी का नजीता यह रहा कि गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
--
जेवर खरीदने वाले सुनारों पर टिकी नजर
एसपी देहात ने बताया कि गिरोह चोरी के जेवरों को कहां और किस सुनार को बेचता था, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गिरोह से पूछताछ के बाद चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर यूपी पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें