फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: अब इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत करेंगे कोविड फर्जीवाड़े की जांच

Thu, 30 Sep 2021 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी, नलवा लैब और डॉ. लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
जांच पड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी ने महाकुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ की जांच का जिम्मा अब इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को दे दिया है। अब तक इस मामले की जांच कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह कर रहे थे। 

विज्ञापन


हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी, नलवा लैब और डॉ. लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया था।

कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने आठ अक्तूबर तक लगाई रोक
विज्ञापन


इसके बाद एसआईटी टीम ने भिवानी की डेलफिशा लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। आशीष से पूछताछ के बाद मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर शरत और मल्लिका पंत व हिसार की नलवा लैब के संचालक डॉ. नवतेज नलवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू कर दी गई थी। हालांकि, अभी तीनों फरार चल रहे हैं। इस मामले में एसआईटी ने आरोपियों की कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट से 82 का नोटिस एसआईटी को मिल गया था।
विज्ञापन


कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने नलवा लैबोट्री के मालिक की अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

एसआईटी ने शरत पंत व उनकी पत्नी मल्लिका पंत के नोएडा स्थित आवास और हिसार में डॉ. नवतेज नलवा के आवास और लैब पहुंचकर मुनादी कराने के बाद 82 का नोटिस चस्पा कर दिया था। इस मामले की जांच कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह कर रहे थे। इस बीच उनका तबादला गंगनहर कोतवाली हो गया, जबकि नगर कोतवाली का चार्ज राकेंद्र कठैत को दिया गया है। इस मामले में अब एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अमरजीत सिंह से जांच बदलकर राकेंद्र कठैत को दे दी है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें