फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियाथल गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियाथल गांव में मामूली कहासुनी में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस आरोपी को डिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जबकि घटना में शामिल उसके भाई को भी पुलिस ने मुकदमे में नामजद करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को हथियाथल निवासी प्रदीप कुमार अपनी दर्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही ऋषभ से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने जेब से तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। प्रदीप कुमार के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया था। वहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घायल प्रदीप कुमार के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर एक आरोपी ऋषभ को नामजद करते हुए हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कराया था। बुधवार की देर शाम को मुख्य आरोपी ऋषभ ने रुड़की कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस जांच में आरोपी के भाई शेखर का भी नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी भी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अवैध तमंचे के साथ तांशीपुर में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी शेखर को पुराना बरात घर तांशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कोतवाली लाकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि नाम सामने आने पर उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। साथ ही मुख्य आरोपी ऋषभ को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें