फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का बढ रहा जलस्तर, बाढ़ राहत चौकियों पर लटके मिले ताले

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के बालावाली घाट पर बढ़ा रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बरसात का सीजन शुरू हो चुका है और गंगा का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। इसे लेकर भले ही लक्सर तहसील प्रशासन ने लक्सर और खानपुर क्षेत्र में चार बाढ़ राहत चौकियां स्थापित कर उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा रखी हो, लेकिन उसके बावजूद भी कर्मचारी बाढ़ राहत चौकियों पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। पहली बारिश के बाद जब चार बाढ़ राहत चौकियों पर पहुंचकर पड़ताल की गई तो तीन पर ताले लटके मिले, जबकि एक चौकी पर एक कर्मचारी तैनात मिला।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि खानपुर क्षेत्र के बालावाली से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला तक गंगा नदी का सिंचाई विभाग ने कई वर्ष पहले तटबंध बनाया था। लगभग पांच वर्ष पहले गंगा में आई बाढ़ ने तीन जगह से तटबंध ध्वस्त कर दिया था। हर साल बाढ़ के मौसम में पहाड़ों से आने वाले बरसाती पानी से गंगा में बाढ़ का पानी टूटे तटबंध से खानपुर क्षेत्र के जंगल में फैलकर किसानों की फसलें तबाह कर देता है और आबादी तक पहुंचकर लोगों की चिंता बढ़ा देता है। हालांकि लक्सर तहसील प्रशासन हर साल क्षेत्र में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित करता है ताकि समय रहते क्षेत्रीय ग्रामीणों को बाढ़ की सूचना दी जा सके। एक जून से लक्सर तहसील प्रशासन ने खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर, माड़ाबेला, बालावाली और सुल्तानपुर क्षेत्र के भिक्कमपुर में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी थी। बृहस्पतिवार को बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारी टिकने को तैयार नहीं हैं। जब बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे माड़ाबेला बाढ़ राहत चौकी का जायजा लिया गया तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद चार बजे गोवर्धनपुर पहुंचकर चौकी का हाल जानना चाहा तो वहां भी ताला लटक रहा था। इसके बाद साढ़े चार बजे बालावाली पहुंचकर पड़ताल की गई तो वहां पर बाढ़ राहत चौकी खुली थी। हालांकि उस पर एक ही कर्मचारी तैनात था, जबकि भिक्कमपुर बाढ़ राहत चौकी पर शाम करीब साढ़े पांच बजे ताला लटका हुआ था। ऐसे में बाढ़ राहत चौकियों की निगरानी और तैनाती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बाढ़ राहत चौकियों पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताला लटका होने के मामले में जांच कराई जाएगी। वहीं, लक्सर तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई हुई है। यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेगा। कोई भी क्षेत्रवासी 01332 254376 पर फोन कर बाढ़ और राहत बचाव कार्यों की जानकारी या सहायता ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोपाल राम बिनवाल, एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें