फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों से छात्राओं ने अतिथियों का मन मोहा

विज्ञापन
रुड़की स्थित मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कालेज में एनएसएस के स्थापना दिवस पर आयोजित वॉलीबाल प्रतिय? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस के स्थापना दिवस पर छात्राओं एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि के नेतृत्व में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक मिस जे सिंह, प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर किया। इसक बाद छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कॉलेज प्रबंधक मिस जे सिंह ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1969 में एनएसएस शुरू की गई थी। इस मौके पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल शिक्षक राजीव गौतम के नेतृत्व में बास्केट बाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें व्हाइट टीम को हराकर यलो टीम विजयी रही। इसमें विदुषी, इलमा, सानिया, आरती, निकिता, सिमरन, पल्लवी, नीरू, मरियम, आरजू और दिशा शामिल थीं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पिरान कलियर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज ईमलीखेड़ा में एनएनएस स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारी समिति चेयरमैन अनिल पाल ने एनएसएस ध्वज फहराकर की। इस मौके पर सहायक प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र तोमर, विक्रम सिंह, दीपा सिंह, सीएल कन्नौजिया, लोकेश आदि मौजूद रहे। भगवानपुर कस्बे के आरएनआई इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार रतूड़ी ने योजना के आदर्श पुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जलाकर किया। कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें