फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पत्नी समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। ससुराल में जहरीला पदार्थ खाकर हुई युवक की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसोद्दरपुर गांव निवासी आजम अपनी पत्नी के साथ कलियर स्थित ससुराल आया था। यहां संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। वहीं, मृतक के भाई ने फैसल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि उनके भाई आजम की शादी करीब डेढ़ साल पहले कलियर निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों के बीच शादी के बाद से ही अनबन चल रही थी। दोनों की करीब एक वर्ष की एक पुत्री भी है। 18 सितंबर को आजम पत्नी और बच्ची के साथ ससुराल कलियर आया था। आरोप है कि आजम को ससुराल पक्ष के लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की और जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। उसके अनुसार कहा कि आजम ने फोन पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाने की बात बताई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया तहरीर पर पत्नी साहना, सास अकबरी, ससुर मुन्ना सहित नैना, आसिफ, मंसूर, मसरूर और समीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें