फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकते रहे फरियादी, नहीं मिले अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के चलते तहसील में विभिन्न काम के लिए आए फरियादी भटकते रहे। अधिकारियों के नहीं मिलने पर फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर सभी रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए थे। पदाधिकारियों के अनुसार वे लंबे समय से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारियों के पदों पर प्रोन्नति का न्यायसंगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन किए जाने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षण स्टाफ की तैनाती करने, तहसील अभिलेखागार के लिए अनुसेवक की तैनाती करने समेत नौ सूत्री मांगों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने को विवश होना पड़ा। वहीं रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के चलते तहसील पहुंचे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। नारसन से सुखपाल ने बताया कि वह किसी तरह किराया देकर तहसील में जमीन की नकल निकलवाने पहुंचे तो पता चला कि हड़ताल है। ऐसे में अब उन्हें दीपावली के बाद ही आना पड़ेगा। इब्राहिमपुर से आए आकाश कुमार ने बताया कि वह खसरा खतौनी की नकल लेने तहसील पहुंचे थे। आज हड़ताल के चलते फिर उनका काम नहीं हो पाया। वहीं अन्य कई लोग रजिस्ट्रार कानूनगो से संबंधित काम लेकर पहुंचे थे। उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें