फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंदी के शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम के बाद भगवानपुर लाया गया था शव

उपकारागार रुड़की में बंद एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में बुधवार को मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन पर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और शव का अंतिम संस्कार किया।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के जहाजगढ़ गांव निवासी श्रवण कुमार एक मुकदमे का आरोपी था। वह उपकारागार रुड़की में बंद था। मंगलवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि जेल प्रशासन की लापरवाही से श्रवण कुमार की जान गई है। उसे उपचार नहीं दिया गया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया था। उस समय उसको काफी चोटें लगी थी। उसे उपचार के बजाय जेल में बंद कर दिया गया। वहां सही उपचार नहीं मिल पाया। इसी कारण उसकी मौत हो हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को जहाजगढ़ लाया गया। शव देखकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी पाकर तहसीलदार हरिहर उनियाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच होगी जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। जाम खोल दिया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें