फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

विज्ञापन
रुड़की में हरिद्वार हाइवे स्थित माजरा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल स? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईवे पर एक टेंपो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रुहालकी दयालपुर निवासी हिमांशु और अभिषेक शादी समारोह में स्टॉल लगाने का काम करते हैं। दोनों हरिद्वार रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में स्टाल लगाते हैं। बुधवार सुबह दोनों मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी की बेटी की शादी में हरिद्वार रोड स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस में स्टॉल लगाने जा रहे थे। जैसे ही वो गांव माजरा के पास पहुंचे तो एक टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों हाईवे पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राहगीरों की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टेंपो चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें