रुड़की दिल्ली हाइवे पर आसफनगर के पास नाला निर्माण का निरीक्षण करते सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भ?
- फोटो : ROORKEE
हाईवे पर आसफनगर के समीप नाला निर्माण का काम पिछले कई दिनों से रुका पड़ा है। कई विभागों की ओर से आपत्ति के कारण काम नहीं होने से व्यावसायिक भवन स्वामियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर सहायक नगर आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नाले का निर्माण नहीं हुआ है। यहां तेजी से आवासीय और व्यावसायिक भवनों का निर्माण हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ माह पूर्व नगर निगम ने नाला निर्माण का टेंडर जारी किया था। काम भी शुरू हो गया है, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के चलते निर्माण कार्य रुक गया। काम शुरू नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण का काम पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। संवाद