कलियर दरगाह में जियारत करती दिल्ली की दरगाह बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह कमेटी की चे?
- फोटो : ROORKEE
दिल्ली के महरौली स्थित ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह कमेटी की चेयरमैन रजिया सुल्ताना ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ की। साथ ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनके साथ शहीद हुए सैन्य अधिकारियों और जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। रजिया सुल्ताना ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह में आकर दिल को रुहानी शांति मिलती है। यह सभी धर्मों के मानने वालों के लिए एकता का प्रतीक है। आल इंडिया सर्वधर्म त्योहार कमेटी के सदर एवं अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने रजिया सुल्ताना और दरगाह कुतुब साहब के असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद जीशान का स्वागत कर उनको प्रसाद पेश किया। इस अवसर पर राव इनाम अली, रईस शाह, सैयद इंतखाब, हारुन अली, राव सिकंदर आदि मौजूद रहे। संवाद