फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खड़े करने की जगह नहीं निर्धारित, सड़कें बनीं पार्किंग

विज्ञापन
रुड़की बस अड्डे के पास तहसील के बाहर हाइवे पर खड़े वाहन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पिछले दस वर्षों में शहर की आबादी के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है, लेकिन सड़कें पहले जैसी होने के चलते आज तक वाहन पार्किंग का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में हाईवे से लेकर बाजारों में सड़क किनारे वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे आए दिन जाम लगता है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इस समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। मेन बाजार हो या सिविल लाइंस या फिर बीटी गंज बाजार। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने दो पहिया और चार पहिया वाहन से आते हैं। पार्किंग न होने से लोग सड़क किनारे ही वाहन पार्क करते हैं। वाहन सड़क किनारे पार्क करने से शहर में जाम लगता है। इसका असर दुकानदारों से लेकर ग्राहकों पर पड़ता है। कई बार तो वाहन पार्किंग को लेकर विवाद हो जाता है। बावजूद इसके आज तक शहर में स्थायी पार्किंग व्यवस्था की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में लोगों के सामने भी बाजारों और हाईवे किनारे वाहन पार्क करने की मजबूरी है।
--
कोतवाली के बाहर ही बनता है पार्किंग स्थल
पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते सिविल लाइंस कोतवाली के बाहर ही पार्किंग बन जाती है। सिविल लाइंस बाजार में खरीदारी करने आने वाले अपनी कारें कोतवाली के बाहर ही पार्क कर चले जाते हैं, जिससे बाजार में जाम लग जाता है। कई लोग कोतवाली परिसर में ही वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे कई बार पुलिसकर्मियों की कारें फंस जाती हैं।
विज्ञापन

--
आखिर किसकी है जिम्मेदारी
वैसे तो हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक यातायात व्यवस्था का जिम्मा भी यातायात पुलिस के ऊपर है, लेकिन यातायात पुलिस हाईवे के अलावा नगर निगम पुल पर ही नजर आती है। कुछ लोग शहर में जाम लगने की शिकायत यातायात पुलिस से करते हैं तो यह बोलकर पल्ला झाड़ दिया जाता है कि यह जिम्मेदारी संबंधित कोतवाली पुलिस की है।
--
यहां लगता है आए दिन जाम
सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार, मच्छी चौक, बीटी गंज बाजार, नगर निगम पुल, नए पुल, नीला पुल, दुर्गा चौक, चंद्रपुरी रोड, रोडवेज बस स्टैंड, मलकपुर चुंगी, एसडीएम चौक।
--
अवैध पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से चालान की कार्रवाई की जाती है। हाईवे किनारे या शहर के अंदर गलत तरीके से वाहन खड़े करने पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।
-मोहम्मद अकरम, यातायात निरीक्षक
--
शहर में पड़ाव और बीटी गंज में जल्द पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पड़ाव में पार्किंग की व्यवस्था सीएम की घोषणा में शामिल है। रिपोर्ट बनाकर एचआरडीए को भेजी गई है। बीटी गंज में पार्किंग के लिए एमएनए को टेंडर निकालने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन

-गौरव गोयल, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें