फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मोड पर आई पुलिस, पूरा कर रही होमवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद जिलेभर में पुलिस गंभीर अपराधों में लिप्त रहे और असामाजिक तत्वों की पूरी कुंडली तैयार कर रही है। माना जा रहा है पुलिस की ओर से अब बड़े पैमाने पर पाबंद करने की कार्रवाई की जाएगी। वजह, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले पुलिस अपना होमवर्क पूरा कर लेना चाहती है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव और 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिले में करीब दो हजार से अधिक लोगों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पाबंद किया था। इनमें ज्यादातर के खिलाफ फौजदारी, शांतिभंग की आशंका, निषेधाज्ञा के तहत पाबंद करने के अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, हिस्ट्रीशीटरों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके पीछे पुलिस का मकसद था कि मतदान व चुनाव प्रचार के दौरान कोई हिंसक वारदात न होने पाए।
साथ ही मतदाताओं पर कोई जोर-जबरदस्ती न कर सके। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव के मद्देनजर विवादास्पद और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी तरीके से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। इसका असर जिले में भी दिखने लगा है। कोतवाली और थानों में अपराधियों की पूरी कुंडली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अब विधानसभा चुनाव में ज्यादा देर नहीं है। इसलिए पुलिस अपना होमवर्क पूरा कर रही है। इसकी पहली कड़ी में असामाजिक तत्वों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले तीन वर्षों में गंभीर घटनाओं में लिप्त रहे अपराधियों की अलग से कुंडली बनाई जा रही है। वांछितों को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया जा रहा है।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
तीन दिन में जमा कराएं लाइसेंसी शस्त्र
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी के साथ पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था की दृष्टि से जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शस्त्र लाइसेंस धारकों से शस्त्र जमा करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से तीन दिन के भीतर शस्त्र जमा करवाने की मुनादी कराई गई। 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव में आपसी रंजिश के चलते मारपीट एवं झगड़े की घटनाएं होती हैं। इसको देखते हुए लाइसेंसी असलहा धारकों से शस्त्र जमा करवाए जा रहे हैं। पुलिस ने मुनादी करवाई है। शस्त्र जमा नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें