फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग प्रदीप व दिग्विजय के नाम हुआ वर्ल्ड रिकार्ड्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने एक बार फिर क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिक्षा के प्रचार, प्रसार के लिए अक्तूबर 2019 में हुई 3500 किलोमीटर की टू व्हीलर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया था। दोनों का नाम वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लक्सर के दाबकी गांव निवासी दिग्विजय सिंह व भारूवाला के प्रदीप कुमार दिव्यांग खिलाड़ी हैं। उन्होंने अक्तूबर 2019 में 3500 किलोमीटर लंबी टू व्हीलर रेस में हिस्सा लिया था। रेस दिल्ली के इंडिया गेट से शुरू होकर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया तक जाने के बाद वापस इंडिया गेट दिल्ली पर पूरी हुई थी। दिग्विजय और प्रदीप ने 15 नवंबर को (15 दिन में) रेस पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया था। रास्ते में उन्होंने दौसा, जयपुर, अजमेर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, मालेगांव, पुणे, इंदौर, सागर, ग्वालियर व आगरा में 12 स्थानों पर रुककर दिव्यांगों में शिक्षा की आवश्यकता का प्रचार-प्रसार भी किया था। उनकी इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में दर्ज किया गया है। वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया की मुख्य संपादक पावन सोलंकी ने दोनों खिलाड़ियों के साथ ही रेस के लिए उनकी आर्थिक मदद करने वाली संस्था जेके टायर को इसका प्रमाणपत्र भेजा है। दिग्विजय व प्रदीप का कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी इवेंट में विजय पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें