पैगंबर मुहम्मद के बारे में कहे गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। तत्काल नुपुर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग प्यार, मुहब्बत और अमन से रहते हैं। लेकिन नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।
पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देने वाली भाजपा प्रवक्ता रही नुपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं और लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। साथ ही जल्द ही नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाह अली ऐजाज साबरी के नेतृत्व में मुस्लिम धर्म गुरुओं और मुस्लिम समाज के लोगों ने नुपुर शर्मा के खिलाफ एसओ मनोहर सिंह भंडारी को तहरीर दी। इस दौरान शाह अली ऐजाज साबरी ने कहा की नुपुर शर्मा के बयान से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। किसी समाज, जात-धर्म के महापुरुषों, देवी देवताओं के प्रति किसी को कोई ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हों।
पैगंबर मुहम्मद के बारे में कहे गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। तत्काल नुपुर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग प्यार, मुहब्बत और अमन से रहते हैं। लेकिन नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज को विशेषकर टारगेट करते हुए धर्मिक उन्माद फैलाने की नाकाम कोशिश की गई है। इस दौरान हाफिज सऊद साबरी, कारी असीम राजा, हाफिज गुलाम साबीर, सय्यद खलील अहमद, कारी अल्ताफ, शाह यवार मियां, मौलाना अकरम, मुनव्वर अली, शाह गाजी मियां, असद साबरी, अंसार, इरफान, अमजद यूसुफ आदि मौजूद रहे।