फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कराया जमीन का बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। पांच लोगों ने एक किसान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कर दिया। पुलिस ने किसान की तहरीर पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी जय सिंह ने सीओ बीएस चौहान को तहरीर देकर बताया था कि गांव में उनकी लगभग 25 बीघा पैतृक भूमि है। इस पर वह खेती करते हैं। 26 अगस्त को किसी काम के लिए वह अपनी जमीन की खसरा खतौनी की नकल लेने तहसील गए थे। खतौनी की नकल लेने पर पता चला कि उस पर जमीन का बैनामा दर्ज है। उन्होंने अपने अधिवक्ता से लक्सर रजिस्ट्री कार्यालय के भूमि के दस्तावेज निकलवाए। इसमें पता चला कि केहड़ा के अनिल शर्मा और खड़ंजा के परवेज आलम ने किसी दूसरे व्यक्ति को जय सिंह दर्शाते हुए उसके फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनवाकर 25 बीघा भूमि अपने नाम करा ली है। उन्होंने मामले की शिकायत भिक्कमपुर पुलिस चौकी और बाद में लक्सर कोतवाली पहुंचकर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब सीओ ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल शर्मा निवासी केहड़ा, परवेज आलम, आदेश निवासी खड़ंजा और छोटेराम निवासी भिक्कमपुर जीतपुर व अभिषेक कश्यप निवासी केशवनगर लक्सर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें