फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं निकली खतौनी, गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
भगवानपुर तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बिजली कटौती के कारण कंप्यूटर से खसरा खतौनी की नकल न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता कर सप्लाई सुचारु करने की बात कही। इसके बाद बिजली आई और खतौनी निकलनी शुरू हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम मोलना निवासी धर्मपाल, शाहपुर निवासी मोहम्मद शमीम, बालेकी निवासी स्वाति, मानक माजरा निवासी हरिचंद, सुभाष सैनी, सरठेड़ी शाहजहांपुर निवासी चंद किरण आदि खसरा खतौनी लेने तहसील पहुंचे। सुबह से ही खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। इस बीच बिजली नहीं आने से कंप्यूटर बंद हो गए। तहसील में जेनरेटर की व्यवस्था नहीं होने ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। गुस्साए ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर खसरा खतौनी निकलवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर बिजली सप्लाई शुरू करने की बात कही। इसके बाद जाकर बिजली आई तो ग्रामीणों को खसरा खतौली मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें