चोरों ने एक बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। मकान मालकिन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित यादवपुरी निवासी रीमा उप्पल ने बताया कि वह पति के साथ फरीदाबाद में रहती हैं जबकि रुड़की के मकान में ताला लगा रहता है। 30 दिसंबर को वह किसी काम से गुरुग्राम गई थी। 31 दिसंबर को एक चोर मकान के ताले तोड़कर पायल, कुंडल, अंगूठी और अन्य सामान व नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर कालोनी के सुरक्षाकर्मी ने शोर मचा दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर वह एक जनवरी को घर पहुंची और देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।