फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालकों की आय होगी दोगुनी: एचके पुरोहित

विज्ञापन
मंगलौर में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते विभाग के अधिकारी व अन्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मत्स्य ज्वाइंट डायरेक्टर एचके पुरोहित ने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अनेक कदम उठा रही है। वर्ष 2022 तक मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने के लिए भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मछली पालक इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को थिथकी स्थित पूर्व दर्जाधारी नेपाल सिंह कश्यप के तालाब पर विश्व मात्स्यिकी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी में मत्स्य ज्वाइंट डायरेक्टर एचके पुरोहित ने कहा कि मछली पालन के क्षेत्र को विस्तार देेने के लिए सहकारी समितियों को गति दी जा रही है। मछली पालकों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़कर किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर ही मत्स्य क्रेडिट कार्ड दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों और मत्स्यजीवी समितियों के भी केसीसी बनाने का कार्य जारी है। जिला सहकारी मत्स्य विकास एवं विपणन फेडरेशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार के साथ ही मत्स्य विभाग भी मछली पालकों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वर्ष 2022 तक सभी मछली पालकों की आय दोगुनी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर मछली पालकों की परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर मत्स्य विभाग की उपनिदेशक अल्पना हल्दिया, सहायक मत्स्य निदेशक यूपी सिंह, प्रोवाइटिक विशेषज्ञ गौतम राय, एनसीडीसी अधिकारी अजय पांडे, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अमित पैन्यूली, मार्केटिंग स्पेशलिस्ट सुशील डिमरी, सोमपाल सिंह, नंदकिशोर, बीके कश्यप, पप्पू सिंह, विजय पाल सिंह, बनारसी दास व बबीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें