नए साल पर सार्वजनिक स्थानों और होटलों पर जाम छलकाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कोई ऐसा करता मिला तो पुलिस उसे हवालात में बंद कर कानूनी कार्रवाई भी करेगी। हुड़दंगियों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। वहीं, थर्टी फर्स्ट नाइट में पुलिस होटलों और रेस्टोरेंट की गहनता से चेकिंग करेगी। पुलिस अधिकारियों ने रुड़की समेत देहात पुलिस को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नए साल पर पुलिस की सार्वजनिक स्थानों और होटलों पर जाम छलकाने वालों पर पैनी नजर रहेगी। साथ ही बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर नए साल का कार्यक्रम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नए साल पर हाईवे और शहर की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखने के लिए वाहन और होटलों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रुड़की समेत देहात पुलिस ने होटलों और वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है। होटल संचालकों को भी कोविड गाइड लाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नए साल पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।