फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को खाद्यान्न उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि: मेयर

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम देहरादून द्वारा आयोजित क? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय खाद्य निगम देहरादून की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निगम की विभिन्न खाद्य योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान मेयर ने कहा कि हर व्यक्ति को खाद्यान्न उपलब्ध कराना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में जनता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हर व्यक्ति तक भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से समुचित रूप से राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रत्येक व्यक्ति को खाद्यान्न उपलब्ध कराना जहां एक बड़ी उपलब्धि है, वहीं स्कूलों में मिड डे मील के रूप में बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में जो भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, वह भी केंद्र व राज्य सरकार की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। भारतीय खाद्य निगम देहरादून के मंडल प्रबंधक सचिन देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निगम की विभिन्न योजनाओं का ब्योरा, वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक बीएन हीरा, सुरेश सारस्वत, पवन गौड, केके सिंह, प्रखर राणा, सुरेंद्र राणा, मोहित गोनियाल, जितेंद्र कुलथिया, भारू सिंह, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें