फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और सामान्य ज्ञान में बच्चों ने दिखाया जोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर छोटी बालिकाओं के बीच कला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें दो से छह और सात से 12 साल के बीच की बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालिकाओं ने अपनी समझ और हुनर से चित्र बनाए तो सामान्य ज्ञान के तहत पूछे गए प्रश्नों के बेबाकी से जवाब दिए। प्रतियोगिता के बाद दोनों ग्रुप से दो-दो बालिकाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया। दो से छह वर्ष आयु वर्ग में आकांक्षा और रिद्धि, सात से 12 वर्ष आयु वर्ग में मन्नत गुलाटी और काम्या भारद्वाज को चुना गया। क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा ने बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बालिकाओं को शुरू से ही आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गीता भंडारी ने बताया कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी अरोड़ा, मंजू शर्मा और अभिभावक लोकेश कुमार, सचिन कुमार, रविंद्र कुमार, पदीन सचदेवा, तुलसी, काजल, सुनीता गुलाटी, परमजीत कोर, संतोष सेतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें