फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय बाइक गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़े गए बाइक चोर पुलिस टीम के साथ। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोर अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी केा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने भगवानपुर थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले दिनों भगवानपुर, कलियर और पथरी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। एसएसपी ने बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर एसओ भगवानपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। सीओ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस खानपुर चौक पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोक लिया और कागज दिखाने को कहा। युवक कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है। साथ ही बताया कि उन्होंने छह और बाइकें चोरी की हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रुड़की स्थित ईदगाह कालोनी के पास झाड़ियों से बाइकें बरामद कर लीं। सीओ ने बताया कि मेहराज खान निवासी ग्राम बघरा, थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, इस्माइल व साहिल निवासी गांच जौरासी जबरदस्त, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों यूपी और उत्तराखंड से बाइक चोरी करते थे।
वहीं, एसओ पीडी भट्ट ने बताया पुलिस ने ग्राम सिरचंदी के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवकों को पकड़ा गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चोर हैं और बाइक चोरी की है। उन्होंने बाइक रायपुर से चोरी की थी। एसओ ने बताया कि दीपक सोम व अक्षय सोम निवासी ग्राम मडकरीमपुर, थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसओ पीडी भट्ट, एसआई आशीष शर्मा, राजकुमार समेत सिपाही बबलू खान, ललित कुमार, भूपेंद्र सिंह, रविदत्त, विनोद कुंडलिया, सुधीर चौधरी, लाल सिंह आदि शामिल थे। सीओ ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें