फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल न होने से तौल केंद्र पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के गीशहीदपुर में गन्ना तोल केंद्र पर किसानों की समस्या सुनते एसडीएम ब्रिजेश कु - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गींशहीदपुर के पास तौल केंद्र परिसर से गन्ना नहीं उठने पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने किसानों से वार्ता की और जल्द गन्ना उठवाकर तौल शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम गींशहीदपुर और लव्वा के किसानों के लिए गींशहीदपुर के पास गन्ना तौल केंद्र बना है। मिल चलने के बाद लगातार किसान गन्ना लेकर तौल केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन तौल केंद्र परिसर से गन्ना नहीं उठने के कारण जगह नहीं बची है। इसके चलते तौल बंद कर दी गई है। इससे नाराज किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। किसान अपनी समस्या लेकर विधायक ममता राकेश के पास पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों से वार्ता की। इस बीच बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने फोन पर डीसीओ शैलेंद्र सिंह से वार्ता की। उन्होंने जल्द गन्ना उठवाकर तौल शुरू करने की बात कही। इस दौरान राजेश कुमार, यादराम सैनी, विनोद कुमार, झबल सिंह, दलेल, अरविंद कुमार, संजय सैनी, रूपेश कुमार, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
तौल कांटे को लेकर किसान यूनियनों में टकराव
उकिमो ने मुबारिकपुर और भाकियू ने लादपुर में कांटा चालू करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। लादपुर के नाम से स्वीकृत लक्सर चीनी मिल के तौल कांटे को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा (उकिमो) और भारतीय किसान यूनियन आमने-सामने आ गई हैं। उकिमो ने मुबारिकपुर तो भाकियू ने लादपुर में कांटा चालू कराने की बात कही है। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लक्सर चीनी मिल हर साल लादपुर में गन्ने का तौल कांटा लगाती है। इस कांटे पर लादपुर के अलावा मुबारिकपुर अलीपुर, जैनपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, कासमपुर नवादा सहित कई गांवों के किसान गन्ना लाते हैं। इस बार भी पेराई सत्र शुरू होने पर मिल प्रबंधन ने मुबारिकपुर गांव में कांटा लगाकर तौल शुरू की थी, लेकिन करीब दस दिन से तौल कांटा बंद है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने एसडीएम से मिलकर तौल कांटा चालू कराने की मांग की थी।
चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह में तौल शुरू न होने पर मोर्चा आंदोलन करेगा। वहीं, शुक्रवार को भाकियू के कीरत सिंह, अजय सिंह, संजय, जनेश्वर, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मोहित, राजपाल, रजत, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, प्रियांशु, पवन सिंह, विकास ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि मुबारिकपुर गांव लक्सर मिल से महज छह किमी दूर है। वहां तौल कांटा लगाना गलत है। लादपुर गांव का तौल कांटा पहले की तरह लादपुर में ही लगना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मुबारिकपुर में तौल कांटा चला तो यूनियन आंदोलन करेगी। एसडीएम ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें