फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले पांच दिनों में जहां एक ओर न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है, वहीं पांच मिलीमीटर तक बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। आशंका जताई गई है कि आगामी आठ दिसंबर तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जो कि अभी तक 14 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में दिन में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि हर रोज न्यूनतम तापमान में गिरावट से रातें ठंडी होती जाएंगी। वहीं सोमवार और मंगलवार के दिन बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के ग्रामीण मौसम कृषि सेवा केंद्र की ओर से जारी मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिन ठंड भरे होंगे। दिन के समय लगभग एक जैसी स्थिति रहेगी, जबकि रात के समय ठंड में इजाफा होगा। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरेगा, जबकि आठ दिसंबर तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच जाएगा। यही नहीं, आने वाले पांच दिनों में बारिश का सामना करना पड़ेगा। पूर्वानुमान के अनुसार छह दिसंबर को पांच मिलीमीटर और सात दिसंबर को दो मिलीमीटर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन सुबह के समय कोहरे के बाद दोपहर में धूप निकल आई, लेकिन शाम चार बजे के बाद धूप काफी हल्की हो गई। शाम होते-होते मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में भी ठंड का असर दिखाई दिया। बहुत कम संख्या में लोग सड़कों पर निकले। खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह रहेगी न्यूनतम तापमान की स्थिति
चार दिसंबर - 12 डिग्री
पांच दिसंबर - 10 डिग्री
छह दिसंबर - 09 डिग्री
सात दिसंबर - 08 डिग्री
आठ दिसंबर - 08 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें