रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में विचार रखते यून
- फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड किसान मोर्चा की बैठक में किसानों ने प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक गन्ने का दाम घोषित नहीं किए जाने पर रोष जताया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जल्द गन्ने का दाम घोषित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि देश के सभी राज्यों में गन्ने का दाम घोषित कर दिया गया है। सिर्फ उत्तराखंड एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां अभी तक गन्ने का दाम घोषित नहीं किया गया है। पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन सरकार गन्ने के दाम घोषित करने में जानबूझकर देरी कर रही है। प्रदेश के अंदर क्रय केंद्रों से ढुलाई का किराया अधिक है, इसे यूपी की तरह किया जाए। धर्मवीर प्रधान ने कहा कि लिब्बरहेड़ी चीनी मिल से पहले अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। अधिकारी धान खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मुाबरिक, सुरेंद्र, आकिल हसन, नरेश लौहान, सतबीर प्रधान, जोनी कुमार, सुलेमान, जय सिंह प्रधान, विपिन कुमार, दानिश, पप्पू भाटिया, विरेंद्र सैनी मौजूद रहे।