मंगलौर में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते विधायक काजी निजामुद्दीन व अन्य।
- फोटो : ROORKEE
कांग्रेस कमेटी के युवा प्रदेशाध्यक्ष ने सचिन चौधरी को युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे युवाओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि सचिन चौधरी एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, उनकी नियुक्ति से कांग्रेस मंगलौर में और मजबूत होकर उभरेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उनकी नियुक्ति से लाभ मिलेगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सचिन चौधरी निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। मंगलौर नगराध्यक्ष बनने पर सचिन चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष सुमित सिंह भुल्लर का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर राजू चौधरी, मोहित कुमार, विशाल चौधरी, आजाद राणा, हिमांशु सैनी व शिवम मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद