राजस्व उपनिरीक्षक संदीप कुमार की ओर से एसडीएम बृजेश तिवारी को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि डाडा जलालपुर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से वार्ता की गई।
भगवानपुर और डाडा जलालपुर के राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से गांव डाडा जलालपुर के ग्रामीणों से बातचीत के बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश से माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि बाहरी लोग गांव में आकर अमन शांति के माहौल को खराब करें।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक संदीप कुमार की ओर से एसडीएम बृजेश तिवारी को जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि डाडा जलालपुर के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से वार्ता की गई। इसमें उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोग वर्षों से मिलजुलकर रह रहे हैं। आपस में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। कुछ दिन पहले हनुमान जयंती के मौके पर झगड़ा हो गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।
भविष्य में भी ग्रामीण शांति चाहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग गांव में आकर शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के गांव में आने पर रोक लगाने की मांग की है।