फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटर भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

सोमवार को भगवानपुर थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सिरचंदी निवासी सरफराज ने तहरीर देकर बताया था कि उसके ताऊ मुकर्रम का गांव के पास ही जामिया जीनत उल कबूल स्कूल है। अज्ञात चोरों ने 23 अप्रैल को देर रात स्कूल की मोटर चोरी कर ली थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि स्कूल से मोटर चोरी करने वाला आरोपी दौड़बसी के पास सामान बेचने जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया मोटर बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश निवासी सुनहरा इंदिरा विहार कालोनी रुड़की व राहुल निवासी रविदास मंदिर रामपुर बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला व युवक घायल
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम खानपुर निवासी देशराज और सोनिया बाइक पर भगवानपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही मक्खनपुर के पास पहुंचे तो उन्हें एक अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें