फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर ठमुको के बीच युवकों का तमंचे पर %डिस्को%

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में डीजे पर ठुमकों के बीच युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि किसी को तमंचे से निकली गोली नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिंडुखड़क गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर गांव के ही कुछ युवक डांस रहे थे। डांस करते समय किसी बात को लेकर युवकों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के युवक फरार हो गए। इस मामले में एक पक्ष के राजकुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि डीजे पर डांस करते समय दीपक, गौरव, महकार और रितिक ने उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। गोली उनके पास से होकर गुजर गई। दूसरे पक्ष के महकार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही विशाल, विक्रांत, रक्षित, आयुष और तनिक ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें