फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार को मिलेगा सरचार्ज माफी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जलसंस्थान की ओर से की गई सरचार्ज माफी योजना के तहत रुड़की क्षेत्र के करीब छह हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। हालांकि यह लाभ उन्हें तब ही मिल पाएगा, जब वे 31 मार्च 2022 से पहले अपना पूरा बकाया एकमुश्त जमा करेंगे। यह अवधि बीत जाने के बाद उपभोक्ताओं को आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में इस समय जलसंस्थान के 13 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब सात हजार ही उपभोक्ता नियमित पानी के बिलों का समय से भुगतान करते हैं, जबकि करीब छह हजार उपभोक्ताओं पर जलसंस्थान का बकाया चल रहा है। बकाया बिल जमा नहीं किए जाने पर जलसंस्थान बिलों पर सरचार्ज लगाना शुरू कर देता है। इस समय रुड़की क्षेत्र में करीब 400 ऐसे भी बकायेदार हैं, जिन पर जलसंस्थान के एक लाख रुपये तक का बकाया चल रहा है। करीब तीन हजार तो ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर जलसंस्थान का पांच हजार से 50 हजार तक का बकाया है। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने पानी के बिल जमा नहीं किए हैं। हालांकि अब ऐसे बकायेदारों को विभाग की ओर से बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, तीन दिन पहले सीएम ने जलसंस्थान के पानी और सीवर के उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी की घोषणा की थी। इस घोषणा के तहत उपभोक्ता यदि 31 मार्च 2022 से पहले अपने समस्त बिल जमा करते हैं तो उनसे कोई भी सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि तक बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा, जो अपना समस्त भुगतान एक साथ जमा करेंगे।
राजस्व विभाग का देना होगा 10 प्रतिशत
यदि उपभोक्ता निर्धारित समय अवधि तक बिल के साथ बकाया जमा नहीं करते हैं तो जलसंस्थान बकायेदारों की आरसी काटकर राजस्व विभाग को भेज देगा। इसके बाद राजस्व विभाग बकायेदारों से अपने स्तर पर वसूली करता है। इसके बाद राजस्व विभाग को बकाया बिल पर 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है। ऐसे में जो उपभोक्ता सरचार्ज माफी योजना का लाभ नहीं उठाएगा तो उसे बिल का मूल भुगतान तो करना ही पड़ेगा, वहीं सरचार्ज के साथ ही उपभोक्ता को राजस्व विभाग का 10 प्रतिशत भुगतान जरूर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीवर बिल का सरचार्ज भी माफ
रुड़की में सीवर का कनेक्शन लेने वाले भी करीब 5500 उपभोक्ता हैं। सीवर का बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी करीब 1500 है। हालांकि सीवर का बिल एक साल का मात्र करीब 250 रुपये होता है। इसके बावजूद बहुत से उपभोक्ता यह बिल जमा करने में भी हिचकते हैं। योजना के तहत सीवर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा।
सरचार्ज माफी योजना के संबंध में जानकारी मिल गई है। इस जानकारी को उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही शिविर लगाकर भी राजस्व वसूली की जाएगी। उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

-हिमांशु त्यागी, अवर अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें