फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के फोरलेन हाईवे की रफ्तार पर दरारों का %ब्रेक%

विज्ञापन
रुड़की स्थित दिल्ली-देहरादून हाईवे बाईपास पर रहीमपुर रेलवे पुल व एप्रोच रोड पर आई दरारें। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की। फोरलेन हाईवे से सुहाने हुए सफर में पुल की दरारें रोड़ा बनकर आड़े आ गई हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। फोरलेन बाईपास में पुल के समीप और इसकी अप्रोच रोड पर आईं दरारें इतनी चौड़ी हो गई हैं कि नीचे झांकने पर गुजर रही सड़क भी दिखाई देने लगी है। खतरे को भांपते ही कंपनी ने इस हिस्से को बैरिकेड लगाकर वन-वे कर दिया है और मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार करीब एक माह में पुल को दुरुस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरिद्वार महाकुंभ से पहले तेज गति से दिल्ली-हरिद्वार और दिल्ली-देहरादून हाईवे फोरलेन के साथ ही मंगलौर से दो हाईवे बाईपास के निर्माण का काम लगभग पूरा कर लिया गया था। इसमें दिल्ली-हरिद्वार मंगलौर बाईपास से सरपट गाड़ियां दौड़ रही हैं। इसके चलते हरिद्वार व देहरादून का सफर सुहाना हो गया है, लेकिन दिल्ली से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून पहुंचने वाले लोगों के सामने बाईपास मार्ग में दरारें आने के चलते थोड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। सालियर बाईपास के नाम से चर्चित इस मार्ग का निर्माण करोड़ों की लागत से करीब आठ माह पूर्व पूरा कर लिया गया था। इस बाईपास पर गंगनहर के अलावा तीन अन्य पुल भी बनाए गए हैं, लेकिन मंगलौर के समीप रेलवे पुल और इसकी अप्रोच रोड में कई जगह लंबी दरारें पड़ गई हैं, जो अब इतनी चौड़ी हो गई हैं कि इनमें से झांकने पर आरपार दिखाई देने लगा है। यहां भारी वाहनों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। वहीं, आननफानन में निर्माण कंपनी ने पुल और अप्रोच रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। साथ ही इस जगह पर बैरिकेड लगाकर वन-वे कर दिया गया है। ऐसे में नए निर्माण के कुछ महीने बाद ही दरारों का आना गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। इसे एक माह में दुरुस्त करा दिया जाएगा।
--------------
रुड़की को जाम से निजात दिलाता है यह बाईपास
सालियर बाईपास से देहरादून जाने से रुड़की को जाम से निजात मिल गई है। साथ ही करीब आठ किलोमीटर की दूरी भी घटी है। फिलहाल बाईपास से आवाजाही जारी की गई है। दरारें ज्यादा चौड़ी हुईं तो इसे बंद करने की नौबत आ सकती है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अप्रोच रोड में मिट्टी सेटलमेंट स्वाभाविक रूप से होता है। इसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
बाईपास निर्माण का कार्य दिल्ली की कंपनी ने किया है। शर्तों के अनुसार कंपनी को 15 साल तक रखरखाव करना है। अप्रोच रोड में मिट्टी का सेटलमेंट होने के कारण दरारें आई हैं। इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद ही क्लीयरेंस दी जाएगी। -पीएस गुसाईं, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें