फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की और हरिद्वार की निजी लैबों से लिए गए सैंपलों की एलाइजा जांच में छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों से संपर्क कर इनके आसपास के लोगों के सैंपल लेगी। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में कीटनाशक का छिड़काव भी कराएगी। स्वास्थ्य विभाग लगातार निजी लैबों से संपर्क कर वहां हो रही जांच के सैंपल ले रही है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की और हरिद्वार की निजी पैथोलॉजी लैबों से 14 ऐसे मरीजों के सैंपल लिए थे, जिनकी रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों का एलाइजा टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में दिए थे। बुधवार को सिविल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक रुड़की शहर का है जबकि दो मरीज हरिद्वार, दो मरीज देहरादून और एक यूपी का रहने वाला है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि रुड़की और हरिद्वार में रहने वाले मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। इनके परिवार और आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही आसपास जमा पानी में डेंगू का लार्वा समाप्त किया जाएगा। आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून वाले मरीजों के लिए वहां की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है।
--
अस्पताल में बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज
बदलते मौसम के साथ डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस समय दिन में जहां तेज गर्मी पड़ रही है तो वहीं रात करीब एक बजे के बाद ठंड शुरू हो जाती है। लोग रात में पंखा चलाकर सोते हैं, पर ठंड बढ़ने पर बंद नहीं कर पाते। साथ ही खानपान पर भी कोई खास ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में खांसी, जुकाम और बुुखार के शिकार हो जाते हैं। सिविल अस्पताल में भी वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले पांच से छह दिनों में आए दिन 110 से 120 मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी अस्पताल मेें करीब 600 की ओपीडी हुई। इसमें 140 मरीज केवल वायरल फीवर और खांसी, जुकाम के शामिल थे। डॉ. एके श्रीवास्तव के अनुसार, इस समय बदलते मौसम में मरीज वायरल के शिकार हो रहे हैं। थोड़ी सावधानी और खानपान सही करने से इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें