फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, तीन घायल

विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी गांव ने पुरानी रंजिश चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद घाय - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के गांव झीवरहेड़ी निवासी संजीव कुमार, राजाराम और संजय कुमार खेत में गन्ने की छिलाई के लिए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में लाठी-डंडे और तबल के साथ घात लगाए बैठे छह-सात लोगों ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने हमला बोल दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को आते देख हमलावर भाग गए। किसी ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग राजाराम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें